प्रे.वि.क्र./14/06/2026-27 दिनांक :- 20.06.2026

युवा शक्ति को संबल, विकसित भारत को बल – रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – अमर पारवानी

Raipur chhattisgarh VISHESH / देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ की टीम ने एम्स ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और देशभर के लाभार्थियों को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर के लाभार्थियों को लगभग ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, रोजगार सृजन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चैधरी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर CAIT छत्तीसगढ़ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की तथा प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के विचारों का श्रवण किया।
CAIT के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने कहा कि “प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना देश के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना न केवल युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को भी गति प्रदान करेगी। व्यापार और उद्योग जगत को मजबूत बनाने में ऐसे प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।”
CAIT के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने केंद्र सरकार द्वारा रोजगार सृजन, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे देश के आर्थिक विकास और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करने वाला कदम बताया।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में CAIT छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- शंकर बजाज, नवीन शर्मा, जयराम कुकरेजा, नागेन्द्र तिवारी, मधु अरोरा, प्ररेणा भट्ट, राकेष अग्रवाल, मनीराम वर्मा, जयदेव एवं के वी शर्मा।
धन्यवाद
अवनीत सिंह
प्रदेश महामंत्री
9575561000





















