
Raipur chhattisgarh VISHESH / पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मीडिया खबरों की एक श्रृंखला पर संज्ञान लिया है जिसमें यह कहा गया है कि भारत सरकार सक्रिय रूप से गहरे समुद्र में एक ऊर्जा पाइपलाइन का निर्माण कर रही है, जिसे मध्य पूर्व-भारत डीपवाटर पाइपलाइन (एमईआईडीपी) के तौर पर जाना जाता है। यह गुजरात को ओमान और अन्य खाड़ी देशों से जोड़ती है।
इन खबरों के मामले में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय यह स्पष्ट करना चाहता है कि इस प्रकार का कोई प्रस्ताव वर्तमान में मंत्रालय में विचाराधीन नहीं है। इस परियोजना को लेकर मंत्रालय की किसी भी स्तर पर ओमान या किसी अन्य खाड़ी देश के साथ कोई सक्रिय चर्चा या बातचीत नहीं चल रही है।

इस संबंध में सभी अटकलों को समाप्त करने के लिए यह स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
******





















