






Raipur chhattisgarh VISHESH / गुरुद्वारों में बच्चों के लिए ड्राइंग (चित्रकला) प्रतियोगिताएं अक्सर विभिन्न गुरुपर्व और ग्रीष्मकालीन शिविरों के शुभ अवसर पर आयोजित की जाती है, स्टेशन रोड गुरुद्वारा के इस शैक्षिक प्रतियोगिता के लिए छात्रों में बहुत उत्साह दिखा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से न केवल बच्चों में छिपी कला को एक मंच मिलता है बल्कि गुरु साहिब की शिक्षाओं से जुड़ने का भी मौका मिलता है और अपनी समृद्ध विरासत से जुड़ने का भी मौका मिलता हैं जिससे वो अपने समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से भी गहराई से जुड़ते हैं ।
प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को गुरु साहिब के बलिदान और शिक्षाओं के बारे में जागरूक करना हैं, आयोजन में बच्चों ने मुख्य रूप से श्री गुरु नानक देव जी, गुरु गोबिंद सिंह जी, अन्य सिख गुरुओं के चित्र, स्वर्ण मंदिर (हरमंदिर साहिब), निशान साहिब का चित्र बनाया, बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से सिख इतिहास, संस्कृति और गुरुओं की शिक्षाओं को बताया l






















