
https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/41031/Meeting_of_the_External_Affairs_Minister_with_the_Foreign_Minister_of_Bangladesh_April_08_2026
Raipur chhattisgarh VISHESH : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज यानी बुधवार को नई दिल्ली में बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. ख़लीलुर रहमान से मुलाक़ात की. इस बैठक में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर भी थे, प्रेस विज्ञप्ति मे उन्होने बताया कि भारत के विदेश मंत्री ने नई सरकार के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ने और द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करने की भारत की इच्छा दोहराई.

दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा करने के प्रस्तावों पर विचार करने पर सहमति जताई.इस यात्रा के दौरान, बांग्लादेश के विदेश मंत्री रहमान ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी मुलाक़ात की. बांग्लादेश के विदेश मंत्री ख़लीलुर रहमान तीन दिनों के दौरे पर भारत आए हैं.





















