

Raipur chhattisgarh VISHESH / राज्य शासन द्वारा पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार ईद-उल-अज़हा के लिए दिनांक 27.05.2026 को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाष घोषित किया गया था, उर्दू कैलेंडर के अनुसार ईद-उल-अज़हा का त्योहार दिनांक 28.05.2026 को पूरे देष में मनाया जायेगा। इस हेतु राज्य शासन को पत्र जारी कर पूर्व में दिनांक 27.05.2026 को घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाष को निरस्त कर उसके स्थान पर दिनांक 28.05.2026 को ईद-उल-अज़हा हेतु सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाष घोषित करने हेतु निवेदन किया गया।
उक्त निवेदन पर राज्य शासन द्वारा अधीसूचना जारी कर दिनांक 28.05.2026 को ईद-उल-अजहा हेतु सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाष घोषित किया गया है जिसके लिए मुस्लिम समाज माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं राज्य शासन का हृदय से आभार व्यक्त करता है।
(डाॅ.सलीम राज)
अध्यक्ष
छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड
(केबिनेट मंत्री दर्जा)






















