




21/05/2026
रायपुर छत्तीसगढ़
Raipur chhattisgarh VISHESH / महंगाई से जनता रो रही दिन-रात,
मोदी जी को प्यारी बस ‘मेलोडी’ की बात, एन एस यू आई ने शहर में मेलोड़ी चॉकलेट बाटकर जनता से देश की बिगड़ती स्थिति के बारे में एक व्यंग्यगात्मक प्रसिद्ध श्लोक ” मेलोड़ी खाओ खुद जान जाओ” का कार्यकम किया..

देश में बढ़ती आर्थिक आपदा के बिच मोदी जी का अपनी पसंदीदा नेत्री मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट करना हास्यास्पद…. एन एस यू आई
आज रायपुर शहर में NSUI द्वारा देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। जिसमे शामिल हुए रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच सोशल मीडिया पर चल रहे ‘मेलोडी’ ट्रेंड की ओर इशारा करते हुए कहा “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील है कि जब देश का आम नागरिक दाल, तेल, दूध, रसोई गैस और सब्जियों की आसमान छूती कीमतों से परेशान है, तब हमारे प्रधानमंत्री विदेशी दौरों और सोशल मीडिया मीम्स के जरिए देश की गंभीर स्थिति का उपहास उड़ा रहे हैं। देश को एक गंभीर नेतृत्व की जरूरत है, न कि रील बनाने वाले प्रधानमंत्री की।
आज रायपुर शहर में NSUI नेता महताब हुसैन के नेतृत्व में सैंकड़ो साथियों ने जनता के बिच पहुंच कर आम जनमानस को मेलोड़ी चॉकलेट बांटकर जनता को देश की बिगड़ती स्थिति पर पूछने पर कहा “मेलोड़ी खाओ खुद जान जाओ”..
साथ ही कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI ने NEET पेपर लिक का मुद्दा उठा कर देश की भाजपा सरकार को घेरा, कार्यकम में उपस्थित विकास उपाध्याय ने प्रधानमंत्री की गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली पर तीखा प्रहार करते हुए कहा की इस प्रकार का कृत्य ” केंद्र सरकार के अहंकार और असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है। प्रधानमंत्री मोदी देश की पीड़ित जनता से तो हर संकट में ‘सहयोग’ करने, त्याग करने और आत्मनिर्भर बनने की अपील करते हैं, लेकिन खुद करोड़ों रुपये के सरकारी खर्च पर विदेशों में पीआर (जनसंपर्क) इवेंट्स और मौज-मस्ती में मशगूल हैं। संकट के समय देश को नेतृत्व की जरूरत होती है, विदेश दौरों के तमाशे की नहीं।”
भाजपा की केंद्र सरकार दोहरा मापदंड अपनाते हुये एक तरफ आम जनता पर टैक्स का बोझ लादकर उन्हें ‘सहयोग’ के नाम पर चुप रहने को कहती है, तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री खुद भव्य विदेशी दौरों और आयोजनों में व्यस्त रहते हैं, एक तरफ देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, किसान अपनी फसलों के दाम के लिए परेशान है और गृहणियां रसोई चलाने को मोहताज हैं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री का देश में रहकर संकट प्रबंधन करने के बजाय विदेश में समय बिताना देश की जनता के साथ विश्वासघात है।
कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि प्रधानमंत्री मोदी तुरंत इन गैर-जरूरी विदेशी दौरों और दिखावे को बंद करें। वे देश वापस आएं और जनता को बताएं कि देश के इस आर्थिक संकट को दूर करने के लिए उनके पास क्या ठोस योजना है।
कांग्रेस देश की जनता को इस संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ेगी। हम सरकार के इस दोहरे चरित्र और असंवेदनशीलता के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज बुलंद करते रहेंगे।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से NSUI प्रदेश सचिव महताब हुसैन सहित जिला उपाध्यक्ष वैभव मुजेवार, लक्की साहू, सौरभ नाग, विनायक तिवारी, उत्कर्ष, अंशु गिलहरे, आर्यन गिलहरे,
स्किल जिला अध्यक्ष शेख इमरान , यशिन मेनन ,हिमेश वर्मा ,शुभम पटले ,राहुल यादव ,पीयूष रावते ,अयन कोषारें ,
फ़िदा हुसैन ,सलाम राजा ,डैमन सिंह
प्रति,
श्रीमान प्रधान संपादक महोदय
दैनिक………………….
रायपुर छत्तीसगढ़





















