
Raipur chhattisgarh VISHESH अमेरिकी एयरलाइंस कंपनी फ़्रंटियर एयरलाइंस के एक विमान ने शुक्रवार देर रात डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे से उड़ान भरने की कोशिश के दौरान एक व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई.एयरपोर्ट के बयान के मुताबिक, टक्कर के कारण इंजन में थोड़ी देर के लिए आग लग गई थी, जिसे डेनवर फायर डिपार्टमेंट ने तुरंत बुझा दिया.
विमान के केबिन में धुआं देखा गया, जिसके बाद एहतियात के तौर पर विमान में मौजूद सभी 224 लोगों को इमरजेंसी स्लाइड्स के ज़रिए बाहर निकाला गया. फ्रंटियर एयरलाइंस ने अपने बयान में यह जानकारी दी है.हवाई अड्डे के मुताबिक़, वह शख़्स हवाई अड्डे की सुरक्षा बाड़ पार करके अंदर घुस आया था और रनवे पार करते समय दो मिनट बाद विमान की चपेट में आ गया.

फ़्रंटियर एयरलाइंस ने कहा, “हम इस घटना से बेहद दुखी हैं.”
अधिकारियों के मुताबिक, फ़्रंटियर एयरलाइंस की यह फ्लाइट स्थानीय समयानुसार रात करीब 11 बजे डेनवर से लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रही थी, तभी वो शख़्स उसकी चपेट में आ गया. एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ऑडियो रिकॉर्डिंग के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पायलट को टेकऑफ़ की अनुमति देते हुए शुभ रात्रि कहा ही था कि कुछ सेकंड बाद पायलट ने अचानक टावर से दोबारा संपर्क किया. पायलट ने टावर से कहा, “हम रनवे पर रुक रहे हैं. हमने किसी को टक्कर मार दी है. हमारे इंजन में आग लग गई है.”





















