

Raipur chhattisgarh VISHESH नवा रायपुर प्रशासनिक सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए श्री के.एन. कान्डे, अपर आयुक्त सहकारिता एवं अपर पंजीयक सहकारी संस्थाएं, प्रतिनियुक्ति पर प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) को प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए, कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़, नया रायपुर में पदस्थ किया गया है। श्री के.एन. काण्डे, अपर आयुक्त, सहकारिता को दिनांक 14.07.2020 से प्रतिनियुक्ति पर प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य सहकारी बैंक रायपुर (अपेक्स बैंक) में पदस्थ किया गया था। आज दिनांक 06.05.2026 को इस आशय का आदेश (संलग्न) सहकारिता विभाग, छ०ग०शासन, मंत्रालय से जारी किया गया है।
श्री के०एन० कान्डे अपेक्स बैंक में प्रबंध संचालक के पद पर 5 वर्ष से अधिक अवधि तक पदस्थ रहें। श्री के०एन० कान्डे के कार्यकाल में अपेक्स बैंक लगातार लाभार्जन की स्थिति में रहा। श्री कान्डे के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में सहकारिता की गतिविधियां लगातार गतिशील तथा सुदृढ़ रहा एवं सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों के हित में शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। किसानों को सहकारी बैंको के माध्यम से समय पर कृषि आदान सामग्रियां उपलब्ध कराया गया। साथ ही धान खरीदी की राशि का भुगतान किसानों के खातें में सुचारू रूप से अंतरण किया गया। 2028 पैक्स सोसाइटियों का कम्प्युटराजेशन किया गया। किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 2058 पैक्स सोसाइटियों में माइक्रो एटीएम लगाये गये। ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में बैकिंग सुविधाओं के विस्तार किया गया। अपेक्स बैंक तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों की नवीन शाखाएं खोलने के साथ-साथ एटीएम मशीनें भी स्थापित किया। श्री के० एन० कान्डे के कुशल मार्गदर्शन में वर्ष 2023-24 में 725 नवीन पैक्स सोसाइटियों में गोदाम-सह-कार्यालय निर्माण किया गया। छ०ग० में वर्ष 2025-26 में 515 नवीन पैक्स का गठन किया गया। को-आपरेटिव्ह बैंकों में व्यापम से 398 पदों की नवीन भर्तियां में पूर्ण पारदर्शिता व निर्विवाद रूप से किया गया। राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन के सफल आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्री के०एन० कान्डे के उपलब्धियों से भरें कार्यकाल एवं दीर्घकालीक अनुभव को ध्यान में रखते हुए कार्यालय आयुक्त सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ में अपर आयुक्त सहकारिता एवं अपर पंजीयक के पद पर पदस्थ किया गया है।









