

पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि वेलनेस, पतंजलि लाइफ़ स्टाइल और पतंजलि मेडिसिन को अगले पांच साल में शेयर मार्केट में लिस्ट करने की योजना
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : पतंजलि ग्रुप अपनी चार कंपनियों को अगले पांच सालों में शेयर माक्रेट में लिस्ट करने की योजना बना रहा है.बिज़नेस स्टैंडर्ड की एक ख़बर के मुताबिक, पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि वेलनेस, पतंजलि लाइफ़ स्टाइल और पतंजलि मेडिसिन को अगले पांच साल में शेयर मार्केट में लिस्ट करने की योजना है.पतंजलि ग्रुप की एक कंपनी पतंजलि फूड्स को पहले से ही शेयर बाज़ार में है. पहले यह कंपनी रुचि सोया इंडस्ट्रीज़ के नाम से जानी जाती थी.हाल ही में पतंजति आयुर्वेद के बोर्ड ने फ़ैसला लिया है कि फूड बिज़नेस को रुचि सोया इंडस्ट्रीज़ में ट्रांसफर कर दिया जाए.बाबा रामदेव नई दिल्ली में शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वो इस संबंध में और अधिक जानकारी साझा कर सकते हैं.








