

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का निधन हो गया है. 99 वर्षीय स्वरूपानंद सरस्वती लंबे समय से बीमार थे. मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में परमहंसी गंगा आश्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने लिखा है कि द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. शोक के इस समय में उनके अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति!









