

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शनिवार को अपने अंदाज में गणेश चतुर्थी के अंत का उल्लेख किया. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक हाथी के बच्चे की सूंड को लहराते हुए वीडियो शेयर की है. भक्तों द्वारा गणेश चतुर्थी का अंतिम दिन मनाए जाने के एक दिन बाद, जो गणपति विसर्जन समारोह है, उन्होंने ट्विटर पर वीडियो को इस कोट के साथ साझा किया, ” मुझे लगता है कि बप्पा हमें अपनी सूंड से अलविदा कह रहे हैं और हम कहते हैं- गणपति बप्पा मोरया. पुधच्य वर्षी लवकर या! अगले साल मिलते हैं.”









