

Raipur chhattisgarh VISHESH
Report manpreet singh : पश्चिम बंगाल, कोयला तस्करी मामले में सीबीआई की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने ममता सरकार में कानून मंत्री मलय घटक के आवास पर छापा मारा है।

इसके अलावा कोलकाता के चार ठिकानों पर भी सीबीआई के अधिकारी पहुंचे हैं, सभी ठिकाने मलय घटक से जुड़े हुए हैं। सीबीआई की टीम का यहां तलाशी अभियान जारी है। मलय घटक बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खास माने जाते हैं और टीएमसी के कद्दावर नेता हैं।
रेड के दौरान सीबीआई की आठ टीमें लगी हुई हैं। मलय आसनसोल से ही विधायक हैं। बताया जाता है कि सीबीआई को टीएमसी नेता को लेकर इनपुट मिली थी, जिसके बाद यह छापा मारा गया है। वही छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की कार्यवाही जारी है। रायपुर और रायगढ़ में कई जगह पर आयकर विभाग ने दबिश दी है।








