
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : इजराइल में 5 लाख साल पुराना हाथी का एक दांत मिला है . लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि ये वाकई में सच है. शोधकर्ताओं (पुरातत्वविदों) को विलुप्त हो चुके एक हाथी का दांत मिला है, जोकि लगभग 5 लाख साल पुराना बताया जा रहा है.

एक्सपर्ट की माने तो दांत की लम्बाई 2.6 मीटर (8.5 फुट) और वजन 150 किलो (330 पाउंड) है. ख़बर के मुताबिक, हाथी का यह दांत जीव वैज्ञानिक ईटन मोर ने दक्षिणी इजराइल के एक गांव रेवाडिम के पास उत्खनन स्थल पर खोजा है.एवी लेवी उत्खनन के निदेशक हैं. उन्होंने कहा है कि ‘दांत सीधे दांत वाले हाथी का है, जो लगभग 4,00,000 साल पहले हमारे क्षेत्र से विलुप्त हो गए थे. एवी ने और जानकारी देते हुए कहा कि हाथी दांत के बगल में पत्थर के औजार भी मिले हैं, संभव बै कि यह जानवरों को काटने के लिए इस्तेमाल किया जाता होगा.’





















