

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 से 46 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम 4:30 बजे विजेताओं के साथ उनके आवास पर बातचीत करेंगे. ये जानकारी प्रधान मंत्री कार्यालय द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट के माध्यम से दी गई है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी 46 शिक्षकों में से दो शिक्षकों, एक उत्तराखंड से और दूसरा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से, विकलांग शिक्षकों को विशेष श्रेणी के तहत सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम का शिक्षा मंत्रालय के दूरदर्शन और स्वयं प्रभा चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा और webcast.gov.in/moe पर भी सीधा प्रसारण किया जाएगा l








