

Raipur chhattisgarh VISHESH
Report manpreet singh असम में मदरसों को बुलडोजर से गिराए जाने पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने असम सरकार की निंदा की है.समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा- असम की हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार ने मदरसों को सिर्फ़ 12 घंटे का समय दिया था, जबकि वो वहाँ पर तीन साल से था. ऐसे में 260 छात्रों को पूरा दिन पड़ोसियों के साथ रहना पड़ा.

पिछले कुछ दिनों में असम सरकार ने तीन मदरसे गिराए हैं. दो दिन पहले बुधवार को ही स्थानीय प्रशासन ने बोगांईगाँव ज़िले में मरकजुल मा-आरिफ़ कुरियाना मदरसे को गिराया था.इन मदरसों पर सरकार ने जिहादी गतिविधियाँ चलाने का आरोप लगाया है.








