


Raipur chhattisgarh VISHESH
Report manpreet singh उत्तर प्रदेश और असम में मदरसों पर हो रही बुलडोजर की कार्रवाई पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सवाल उठाए हैं.बोर्ड के महासचिव मौलाना ख़ालिद सैफ़ुल्लाह रहमानी ने बयान जारी कर कहा कि मामूली उल्लंघन का बहाना बनाकर यूपी और असम की सरकार मदरसों को ध्वस्त करने का काम कर रही हैमहासचिव मौलाना ख़ालिद सैफ़ुल्लाह रहमानी ने कहा कि मदरसों के साथ दोहरा रवैया अपना जा रहा है. गुरुकुल, मठों, धर्मशालाओं और अन्य धार्मिक संस्थानों पर मदरसों जैसी कार्रवाई नहीं की जा रही है.उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ कई राज्यों में आरएसएस की विचारधारा मानने वाली पार्टी सत्ता में है, जो मुस्लिमों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई कर रही हैं.









