

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : वरिष्ठ पत्रकार पी साईनाथ ने कर्नाटक के मुरुगमठ से मिले बासवश्री पुरस्कार को लौटने की घोषणा की है. साल 2017 में पी साईनाथ को मठ ने ये पुरस्कार दिया था. इसके साथ 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी दी गई थी.

कर्नाटक के सबसे ताक़तवर मठों में से एक के प्रमुख डॉ. शिवमूर्ति मुरुगा शरणरु को पॉक्सो कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. उन पर बच्चों के साथ कथित यौन शोषण का आरोप है.
पत्रकार पी साईनाथ ने बयान जारी कर कहा कि बच्चों के खिलाफ इस तरह के किसी भी अपराध की निंदा करने के लिए उनके पास पर्याप्त शब्द नहीं है.उन्होंने कर्नाटक सरकार से इस मामले में सख्ती से जांच करने की मांग भी की है.








