
प्रविष्टि तिथि: 27 JAN 2026 7:38PM by PIB Delhi
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज गोवा में आयोजित इंडिया एनर्जी वीक 2026 के उद्घाटन समारोह के उपरांत हाइड्रोजन जोन का उद्घाटन किया। ऑयल इंडिया द्वारा आयोजित इस हाइड्रोजन जोन में अत्याधुनिक हाइड्रोजन प्रौद्योगिकियों और नवोन्मेषी समाधानों का प्रदर्शन किया गया है, जो भारत के निम्न-कार्बन उत्सर्जन वाले भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

यह जोन हाइड्रोजन के उत्पादन, भंडारण एवं उपयोग से जुड़ी नवाचारपूर्ण गतिविधियों को एक मंच पर प्रस्तुत करता है, जिससे आगंतुकों को उन विविध मार्गों का समग्र दृष्टिकोण प्राप्त होता है, जो वैश्विक स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को गति प्रदान कर रहे हैं।इंडिया एनर्जी वीक 2026 में 75,000 से अधिक ऊर्जा पेशेवर, 700 से अधिक कंपनियां और 120 से अधिक देशों के प्रतिनिधि एक साथ भाग ले रहे हैं। इस आयोजन के विषयगत जोन हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटलीकरण एवं एआई, जैव-ईंधन, एलएनजी पारिस्थितिकी तंत्र, शहरी गैस वितरण, पेट्रोकेमिकल्स, मेक इन इंडिया तथा भारत के नेट-जीरो जोन जैसे प्राथमिक क्षेत्रों को कवर करते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें उभरते और नवीन विषयों को भी समाहित होते हैं





















