


Raipur chhattisgarh VISHESH झारखंड राज्य से आए हुए अध्ययन दल ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया को देखा। साथ ही धान उपार्जन केन्द्री व चंपारण नवागांव धान संग्रहण केंद्र का विजिट किये । कोआपरेटिव्ह बैंको से किसानों को भुगतान तथा लघु वनोपज का संग्रहण तथा उत्पादन यूनिटस- एम जामगांव पाटन तथा संजीवनी हर्बल मार्ट का विजिट किया।
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के प्राधिकृत अधिकारी व कैबिनेट मंत्री दर्जा, छत्तीसगढ़ शासन श्री केदार नाथ गुप्ता द्वारा झारखंड से आये सभी डिलिगेट्स का राजकीय गमछा तथा समृति चिन्ह से अभिनदंन व स्वागत किया गया।

अपेक्स बैंक प्रबंध संचालक श्री के एन कांडे , अपेक्स बैंक के ओएसडी श्री अविनाश श्रीवास्तव तथा मार्कफेड के डीएमओ श्री सौरभ भारद्वाज द्वारा धान खरीदी तथा कृषि ऋण वितरण की जानकारी दी गई।
नवा रायपुर-
झारखंड कृषि एवं वनोपज सहकारी संघ के तत्वाधान में झारखंड प्रदेश के लगभग 50 डेलीगेट्स द्वारा छत्तीसगढ़ की सहकारी गतिविधियों अध्ययन किया गया। पांच दिवसीय इस एक्सपोजर विजिट 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक था।
झारखंड से 50 डिलिगेट्स प्रमुख रूप से जिला पलामू ,पूर्वी सिंहभूम, गुमला, दुमका, रांची, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, पाकुर, सिमडेगा, गिरिडीह से आये थे। सिद्धो – कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ झारखंड के बोर्ड आफ डायरेक्टर श्री चैतू उरांव, सीनियर कंसलटेंट श्री हेमंत कुमार सादा, श्री अभिषेक सिंह, मल्टी मल्टीपरपज कोऑपरेटिव सोसाइटी चैयरमैन बोकारो श्री अनिल कुमार महतो , श्रीमती देवानती देवी, प्रवीण कुमार महतो सीईओ के साथ 50 पदाधिकारी एक्सपोजर विजिट में छत्तीसगढ़ आये थे।
पांच दिवसीय इस अध्ययन यात्रा में झारखण्ड के पदाधिकारियों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में सहकारी साख संरचना, अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण, बहुद्देश्यीय पैक्स की कार्यप्रणाली एवं धान खरीदी प्रक्रिया का अध्ययन किया गया।अपेक्स बैंक की कोर बैंकिंग प्रणाली, केंद्री पैक्स सोसाइटी व चंपारण के पास नवापारा धान संग्रहण केंद्र का विजिट किया गया। एम जामगांव पाटन में लघु वनोपजो के संग्रहण विपणन, उत्पादन एवं संजीवनी हर्बल मार्ट का फील्ड विजिट किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ सहकारी प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक व अपेक्स बैंक के डीजीएम श्री भूपेश चंद्रवंशी, एजीएम श्री अरुण पुरोहित, एजीएम श्री एल के चौधरी, प्रबंधक श्री ए के लहरे व लेखाधिकारी श्री प्रभाकर कांत यादव एवं लेखाधिकारी श्री विवेक सिंह ठाकुर मौजूद रहे।








