

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH आदिवासी युवती सुनीता खाखा प्रताड़ना केस में बीजेपी की नेता सीमा पात्रा को गिरफ़्तार कर लिया गया है. रांची पुलिस ने बुधवार को उन्हें उनके अशोक नगर स्थित घर से गिरफ़्तार किया.सीमा पात्रा को पुलिस ने बुधवार दोपहर बाद रांची कोर्ट में पेश किया. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के दौरान सीमा पात्रा ने कहा कि वो बेकसूर हैं.सीमा के ऊपर एससी-एसटी प्रिवेंशन ऑफ़ एट्रॉसिटीज एक्ट के तहत केस दर्ज हुए हैं.उन पर आईपीसी की धारा 323 (जानबूझ कर मारना), 325 (जानबूझ कर गंभीर चोट देना), 346 (ग़लत तरीक़े से बंधक बनाना), 374 (जबरन मज़दूरी कराना) लगाई गई है.इस मामले में हमने सीमा पात्रा के पति, बेटे और बेटी से बात करने की कोशिश की. सिर्फ़ उनकी बेटी ने फोन उठाया लेकिन जैसे ही हमने परिचय दिया उन्होंने रॉन्ग नंबर कह कर फोन काट दिया.








