

Raipur chhattisgarh VISHESH
Report manpreet singh : उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय गायकों, गीतकारों में से एक नरेंद्र सिंह नेगी ने नेताओं पर एक व्यंग्य गीत गाया है- ‘मार ताणी आखिरी दौं’. गढ़ रत्न कहे जाने वाले नेगी का यह व्यंग्य उत्तराखंड में आजकल नंगे सच की तरह दिखाई दे रहा है.दो पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मान रहे हैं कि उन्होंने बिना कोई विज्ञप्ति निकाले विधानसभा सचिवालय में मंत्रियों के नज़दीकियों और अपने ही बेटे-बहू तक को नौकरी दे दी है.

इसमें वोट मांगने पहुंचे नेता से लोग चुनाव जीतने के बाद अपने बच्चों का ख़्याल रखने की बात करते हैं तो नेता कहता है कि ‘पहले अपनों को लगाऊंगा, तुम देखते रहना’.विपक्ष के हमलावर होने और सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सचिवालय में सभी नियुक्तियों की जांच की सिफ़ारिश करने की बात की है.








