

Raipur chhattisgarh VISHESH पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 41 के वरिष्ठ नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल आज नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे से महापौर कार्यालय में पूर्व पार्षद मृत्युंजय दुबे के नेतृत्व में मिलकर केयूर भूषण उद्यान (आम बगीचे )में हो रहे बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण को रोकने की मांग की और बगीचे को बगीचा रहने दिया जाए l बगीचे के घास वाले हरियाली क्षेत्र में जहां पेड़ घास लगे हैंl वहां पर किसी भी प्रकार का कंक्रीट कर पेवर्स लगाकर खेलने के लिए बैडमिंटन कोर्ट ना बनाएं l जिस पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नए नागरिकों को अस्वस्थ किया कि वे मामले की स्वयं जांच करेगी और जो भी अवैध निर्माण हो रहा है उसका किसी भी प्रकार से भुगतान नगर निगम के द्वारा नहीं किया जाएगा वह जोन पांच के आयुक्त से संबंधित मामले में जानकारी लेकर आवश्यकता पड़ने पर संबंधी ठेकेदार का भुगतान भी रोकने का निर्देश जारी करेंगे और ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई भी करेंगेl यह मांग पूर्व पार्षद मृत्युंजय दुबे ने रखी कि यदि निर्माण अवैध हो रहा है तो तो ठेकेदार का भुगतान रोका जाए उसे ब्लैक लिस्ट कीया जाए और संबंधित अधिकारी जो की घास लान के क्षेत्र में बैडमिंटन कोर्ट पेवर्स लगाने का एस्टीमेट तैयार किया है l उस अधिकारी पर भी कार्रवाई करने की मांग प्रतिनिधिमंडल ने महापौर के समक्ष रखी है l महापौर ने अश्वस्त किया है कि नगर निगम जनहित में काम करेगा l
मृत्युंजय दुबे
5 जनवरी 26









