


Raipur नए साल के स्वागत के लिए रायपुर शहर और आसपास के इलाकों में धार्मिक उल्लास देखने को मिला। गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाए गए, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शबद-कीर्तन, गुरबाणी पाठ और अरदास के माध्यम से संगत ने नए वर्ष के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। प्रमुख गुरुद्वारों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था। वहीं स्टेशन रोड रायपुर गुरुद्वारा मे रात के समय विशेष समागम आयोजित किए गए, जिनमें रागी जत्थों ने गुरबाणी के माध्यम से संगत को निहाल किया।
नववर्ष 2026 को स्वागत को लेकर मंदिर,गुरुद्वारा और चर्चों में हुई विशेष धार्मिक अनुष्ठान, राजधानी के कई गुरुद्वारो में जहा सामूहिक अरदास हुई वहीं चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुई, पिछले साल को विदाई देते हुए साल के आखरी दिन मंदिरों,गुरुद्वारों और चर्चों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया । अरदास के उपरांत गुरु का प्रसाद भी संगत के बीच वितरित किया गया ।नववर्ष पर संगत द्वारा वाहेगुरु से सुख-शांति,आपसी भाईचारे और समस्त मानवता के कल्याण की प्रार्थना की l









