

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से शत प्रतिशत बिजली बिल का भुगतान कराने को लेकर बड़ी पहल की गई है. इस पहल के तहत ग्राम पंचायतों से बिजली उपभोक्ताओं द्वारा डिजिटल माध्यम से 95 फीसद बिजली के बिलों का भुगतान कराने को कहा जाएगा.

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से शत प्रतिशत बिजली बिल का भुगतान कराने को लेकर बड़ी पहल की गई है. इस पहल के तहत ग्राम पंचायतों से बिजली उपभोक्ताओं द्वारा डिजिटल माध्यम से 95 फीसद बिजली के बिलों का भुगतान कराने को कहा जाएगा. ऐसा होने पर उस ग्राम पंचायत को पांच लाख रुपये का इनाम देने का फैसला किया है, जहां 95 प्रतिशत बिजली उपभोक्ता डिजिटल माध्यम से अपने बिलों का भुगतान करेंगे.
ऐसा होने पर उस ग्राम पंचायत को पांच लाख रुपये का इनाम देने का फैसला किया है, जहां 95 प्रतिशत बिजली उपभोक्ता डिजिटल माध्यम से अपने बिलों का भुगतान करेंगे.बिजली विभाग के अधिकारिक बयान के अनुसार उस पंचायत को एक लाख रुपये दिए जाएंगे जहां 80 प्रतिशत उपभोक्ता डिजिटल माध्यम से अपने बिल का भुगतान कर रहे हैं. डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने कहा कि लोगों को डिजिटल तरीके से भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते ऐसा किया गया है.








