

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी (GDP) की विकास दर को लेकर अलग-अलग संस्थाओं के भिन्न-भिन्न अनुमान है. अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दावा किया है कि कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 7.4 फीसदी की दर से बढ़ेगी.

शुक्रवार को एफई बेस्ट बैंक अवॉर्ड समारोह के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर अभी भी परिस्थितियां चुनौतिपूर्ण बनी हुई हैं. इसलिए अब लापरवाही से कोई कदम नहीं उठाया जा सकता. लापरवाही घातक साबित हो सकती है. वित्त मत्री ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी आने की वजह से निर्यात क्षेत्र को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा.
सरकार इन संस्थाओं के साथ मिलकर काम करेगी, ताकि वे विपरीत परिस्थितियों का सामना कर सकें. वित्त मंत्री ने मुफ्त योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनको लेकर एक ठोस बहस की जरूरत है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चुनाव से पहले वादे करने वाले राजनीतिक दलों को खर्चों का ध्यान रखने के लिए बजटीय प्रावधान करना चाहिए, न कि अन्य संस्थाओं पर बोझ डालना चाहिए l वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था का विकास धीमा पड़ने का सबसे ज्यादा असर देश के एक्सपोर्ट सेक्टर पर हुआ है.








