

रायपुर वनडे मैच में विराट कोहली की शतकीय पारी पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने प्रतिक्रिया दी है.
रायपुर वनडे मैच में भारत ने दक्षिण अफ़्रीका को 359 रन का टारगेट दिया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पांच विकेट के नुक़सान पर 358 रन बनाए हैं.

टीम इंडिया की ओर से सबसे अधिक 105 रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए. विराट कोहली ने इस सिरीज़ का लगातार दूसरा शतक जड़ा. कोहली और गायकवाड़ ने तीसरे विकेट के लिए 195 रन जोड़े.तीन मैचों की सिरीज़ में भारत 1-0 से आगे है. पहले वनडे में भारत ने दक्षिण अफ़्रीका को 17 रन से हराया था. इस मैच में कोहली ने 135 रन बनाए थे.
इस सिरीज़ का तीसरा मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.

सहवाग ने एक्स पर पोस्ट
किया, “विराट कोहली को 100 का नशा ही अलग है. हम लोग शतक गिन रहे होते हैं, वो बस रुटीन का काम समझ के कर देते हैं.”
“किंग के लिए बैक-टू-बैक 100. 53वां वनडे शतक. विराट है तो मुमकिन है. ऋतुराज गायकवाड़ की भी बेहतरीन सेंचुरी.”
भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सिरीज़ के दूसरे मुक़ाबले में भारत ने दक्षिण अफ़्रीका को 359 रन का टारगेट दिया है.
पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया ने पांच विकेट के नुक़सान पर 358 रन बनाए हैं. टीम इंडिया की ओर से सबसे अधिक 105 रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए.
वहीं विराट कोहली ने इस सिरीज़ का लगातार दूसरा शतक जड़ा. कोहली और गायकवाड़ ने तीसरे विकेट के लिए 195 रन जोड़े.
तीन मैचों की सिरीज़ में भारत 1-0 से आगे है. पहले वनडे में भारत ने दक्षिण अफ़्रीका को 17 रन से हराया था. इस मैच में कोहली ने 135 रन बनाए थे.
भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनलसिरीज़ के दूसरे मुक़ाबले में भी विराट कोहली ने सेंचुरी जड़ी है.
कोहली ने 90 गेंद पर 100 रन पूरे किए. ये वनडे इंटरनेशनल में कोहली का 53वां शतक है. दक्षिण अफ़्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है. भारत की ओर से इस मैच में केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं.
रांची में खेले गए सिरीज़ के पहले मुक़ाबले में भारतीय टीम ने 17 रन से जीत दर्ज की थी.इस दौरान भी विराट कोहली की दमदार शतकीय पारी ने पूरा माहौल बदल दिया था, उन्होंने135 रन बनाए थे.








