




उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने युवा आयोग के वेबसाइट को किया लॉन्च
इस अवसर पर युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर जी उपस्थित रहे।

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर. 27 नवम्बर 2025. उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज राज्य युवा आयोग के वेबसाइट को लॉन्च किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस वेबसाइट से युवाओं को युवा आयोग के कार्यों तथा रोजगार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। वेबसाइट पर युवा अपने बहुमूल्य सुझाव भी दे सकेंगे। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनूजा सलाम और उप संचालक श्रीमती रश्मि ठाकुर भी इस दौरान मौजूद थीं।
आज नवा रायपुर, अटल नगर निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ युवा आयोग की वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर जी उपस्थित रहे। वेबसाइट में छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। साथ ही इसमें युवा अपने अमूल्य सुझाव दे सकेंगे। यह सुझाव शासन के उच्च अधिकारी तक पहुंचेगी।








