


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ और कानपुर की जनता को बड़ा तोहफा दिया है. सीएम ने यहा 42 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होने विकास कार्यों का भी जिक्र करते हुए कहा कि लखनऊ से पहले चरण में हम बहुत जल्द नैमिषारण्य के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा भी उपलब्ध करवाएंगे.

वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आज जिन नई बसों का संचालन शुरू हो रहा है वो देश के वैदिक विज्ञान के केंद्र कहे जाने वाले नैमिषारण्य तक चलाई जाएंगी. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में तीर्थ स्थलों के लिए जल्द ही लखनऊ से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी.
सीएम योगी ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में ध्वनि और वायु प्रदूषण से मुक्त परिवहन सेवा, समय की मांग है. प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ हमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराने में सफलता प्राप्त हुई है.
आज उसी श्रृंखला में प्रदेश के दो महानगरों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्ष में प्रदेश के अंदर मेट्रो के संचालन में भी हमें सफलता प्राप्त हुई है. आज देश में सर्वाधिक मेट्रो का संचालन कोई राज्य कर रहा है तो वह उत्तर प्रदेश है. जिसके पांच शहरों में मेट्रो चल रही है और आगरा में कार्य तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. ये इलेक्ट्रिक बसें इन दोनों शहरों की मेट्रो सेवा का आधार बनेंगी.








