

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने और डुप्लीकेसी को खत्म करने के इरादे से अहम कदम उठाये है. अब जल्द विभाग जल्द ही पेंशनर्स का डाटा आधार से लिंक करने जा रहा है.

पहले प्रदेश के सभी सरकारी विभागों के सभी कार्य ऑनलाइन कर दिया गया था, योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत लोगों तक पहुंचाने के लिए लाभार्थियों का डाटा आधार से लिंक कराया जा रहा है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहले ही प्रदेश के सभी सरकारी विभागों के सभी कार्य ऑनलाइन कर दिए गए थे.
निराश्रित महिला, वृद्धावस्था पेंशन समेत दिव्यांग पेंशन के करीब एक करोड़ लाभार्थियों का डाटा आधार से लिंक कराया जा रहा है. सरकार ने आधार लिंक कराने के लिए 31 अगस्त तक का समय निर्धारित किया है. वहीं, विभाग द्वारा इसकी सीडिंग के लिए अक्टूबर तक का समय तय है. करीब 60 प्रतिशत तक यह काम पूरा हो गया है, वहीं अक्टूबर के अंत तक सभी लाभार्थियों के आधार लिंक की सीडिंग पूरी कर ली जाएगी.
सीडिंग से डुप्लीकेसी को खत्म करने और सही व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी. समाज कल्याण विभाग के डायरेक्टर राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि विभाग की ओर से हर तिमाही करीब 56 लाख लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है.
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने और इसे पारदर्शी बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी लाभार्थियों का डाटा आधार से लिंक किया जा रहा है. इससे डुप्लीकेसी को भी पूरी तरह से खत्म किया जा सकेगा








