
भारतीय महिला टीम ने 35-28 से चीनी ताइपे को हराया. इसी के साथ ही भारतीय टीम ने लगातार दूसरे बार ख़िताब अपने नाम किया है. भारत की महिला कबड्डी टीम ने ढाका में खेले गए वीमेंस कबड्डी वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में चीनी ताइपे को हराकर ख़िताब जीत लिया है.
भारत ने इस टूर्नामेंट में अपने सभी ग्रुप मैच जीतकर सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई थी जहां उसने ईरान को 33-21 से हराया. भारतीय महिला टीम की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने बधाई दी है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा,

कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 जीतकर देश को गौरवान्वित करने के लिए हमारी भारतीय महिला कबड्डी टीम को बधाई. उन्होंने बहुत अच्छे धैर्य, हुनर और लगन को दिखाया. उनकी जीत अनगिनत युवाओं को कबड्डी में आगे बढ़ने, बड़े सपने देखने और ऊंचा लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित करेगी.





















