



इस सक्त अनुशासनात्मक कार्यवाही से कई समिति प्रबंधक व कर्मचारी समितियों में काम पर वापस लौटने लगे है।
देखे विभिन्न जगहों के आदेश की कॉपी :









Raipur chhattisgarh VISHESH : नवा रायपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2025 26 में छत्तीसगढ़ के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन दिनांक 15 नवम्बर 2025 से करने की तैयारी राज्य शासन द्वारा की जा रही है। छत्तीसगढ़ के 2058 पैक्स सोसाइटी के अधिन 2739 उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी की जायेगी। पैक्स समितियों के सहकारी कर्मचारी संघ तथा कम्यूटर आपरेटर संघ द्वारा चार सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। राज्य शासन के अधिकारियों द्वारा सहकारी कर्मचारी संघ तथा कम्यूटर आपरेटर संघ के मांग के संबंध में बातचीत की गई लेकिन हड़ताली कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग है। समितियों में लोकहित के कार्य धान खरीदी की तैयारी, रबी ऋण वितरण तथा पीडीएस आदि कार्य प्रभावित हो गया है। इन हड़ताली कर्मचारियों को काम पर लौटने के निर्देश दिये गये थे तथा सक्षम अधिकारी द्वारा कार्य पर उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया था। समिति प्रबंधकों तथा डाटा इंटी आपरेटरों के कार्य पर उपस्थित नहीं हुए और न ही कोई लिखित जवाब दिया गया। समितियों के संचालक मंडल ने इसे गंभीर दुराचरण मानते हुए एसे कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए सेवा से पृथक कर दिया है। आज दिनांक 14.11.2025 को समिति के संचालक मंडल द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति छाती जिला धमतरी के प्रबंधक श्री नरेन्द्र साहू, बोरतलाव समिति जिला राजनांदगांव समिति प्रबंधक श्री ईश्वर श्रीवास, पैक्स सोसाइटी चांपा के प्रबंधक श्री गोविंद नारायण मिश्रा, समिति प्रबंधक गृदुला जिला राजनांदगांव श्री किशुन देवांगन, सेवा सहकारी समिति लखनपुर के प्रबंधक श्री चंद्रप्रताप सिंह की सेवा समाप्त कर दिया गया है। इस कार्यवाही से सबक लेते हुए प्रदेश के कई समिति प्रबंधक तथा कर्मचारीगण कार्य पर वापस हो रहे है।








