

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली धमाके की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पास किया है.

अश्विनी वैष्णव ने कहा
, “मंत्रिमंडल ने 10 नवंबर 2025 की शाम को दिल्ली में लाल क़िले के पास कार विस्फोट से जुड़ी आतंकवादी घटना में जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख जाहिर किया.”
उन्होंने प्रस्ताव को पढ़ा, “10 नवंबर को लाल क़िले के पास एक कार विस्फोट से देश ने राष्ट्र-विरोधी ताकतों द्वारा अंजाम दी गई एक जघन्य आतंकवादी घटना देखी है.”
“मंत्रिमंडल निर्देश देता है कि घटना की जांच तेज़ी से और पेशेवर तरीके से की जाए, ताकि अपराधियों, उनका साथ देने वालों और उनके स्पॉन्सर्स की पहचान की जा सके. साथ ही, बिना किसी देरी के उन्हें गिरफ़्तार कर मुकदमा चलाया जा सके








