

कांग्रेस नेता और झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने एग्ज़िट पोल पर रोक लगाने की मांग की है.उनसे जब बिहार चुनाव पर आए एग्ज़िट पोल पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा
, “मैं चुनाव आयोग से मांग करूंगा कि एग्ज़िट पोल पर रोक लगाए, ये ठीक नहीं है.”
“जो दिखाए जा रहा है उससे मनोबल तोड़ा जा रहा है. ये कहीं न कहीं हमें लगता है कि कोई तंत्र काम तो नहीं कर रहा है.”
उन्होंने कहा, “झारखंड में भी इसी तरह से एग्ज़िट पोल था, लेकिन परिणाम विपरीत आए. बिहार में भी वही होगा, परिणाम विपरीत आएगा और हमारी (महागठबंधन) सरकार बनेगी.”








