

Raipur chhattisgarh VISHESH : इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने बुधवार को एक्स पर हिंदी में पोस्ट किया कहा,
उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, “प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी और भारत के वीर नागरिकों के नाम… सारा और मैं, तथा समस्त इसराइल, पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं.”
“इस दुख की घड़ी में इसराइल आपके साथ मज़बूती से खड़ा है. भारत और इसराइल प्राचीन सभ्यताएं हैं जो शाश्वत सत्यों पर आधारित हैं.”
उन्होंने लिखा, “आतंक हमारे शहरों पर वार कर सकता है, लेकिन वह हमारी आत्माओं को कभी नहीं हिला सकता. हमारे राष्ट्रों का प्रकाश हमारे शत्रुओं के अंधकार को मात देगा.” सोमवार शाम को दिल्ली के लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.








