

बिलासपुर स्टेशन के समीप मालगाड़ी एवं मेमू लोकल के डिरेलमेंट की घटना – राहत एवं बचाव कार्य जारी

आज बिलासपुर स्टेशन के समीप मालगाड़ी एवं मेमू लोकल ट्रेन के डिरेलमेंट (पटरी से उतरने) की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई।
इस घटना में 6 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 5 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है तथा उनके उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
रेल प्रशासन द्वारा घोषित अनुग्रह राशि
मृतकों (casualties) के परिजनों को ₹10 लाख
गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख
सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख
रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिए गए हैं।
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुँच चुके हैं और स्थिति की सतत निगरानी कर रहे हैं।
घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा प्रभावित यात्रियों एवं उनके परिजनों को हरसंभव सहायता और समन्वय प्रदान किया जा रहा है।
इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (Commissioner of Railway Safety – CRS) द्वारा कराई जाएगी, ताकि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें
यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नंबर
📞 आपातकालीन संपर्क:
- बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
- चांपा – 8085956528
- रायगढ़ – 9752485600
- पेंड्रा रोड – 8294730162
- कोरबा – 7869953330
- उसलापुर – 7777857338
यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
रेल प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि राहत, बचाव एवं सहायता कार्य पूरी तत्परता के साथ जारी रहें।








