

रायपुर, 2 नवम्बर 2025

Raipur chhattisgarh VISHESH उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्वविजेता बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और अदम्य जज़्बे से देश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि पूरे भारत के लिए गौरव का क्षण है।
जमीन से आसमान तक छाया तिरंगा..!
धरती पर बेटियों ने विश्व विजेता का तमगा जीता और @isro ने आसमान में दिखाया तिरंगे का दम।
भारत मां की बेटियों ने दिल भी जीता और विश्व क्रिकेट का मुकुट भी। भारत की बेटियों की ये पारी, ये खेल, ये जज़्बा माउंट एवरेस्ट से भी ऊंचा है।
देश की 140 करोड़ जनता को विश्व विजेता वाला अहसास कराने वाली बेटियों को बधाई, पूरे देश को बधाई। जय हिन्द। जय भारत।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को “परिश्रम, आत्मविश्वास और संकल्प की जीत” बताते हुए कहा कि यह जीत देशभर में महिला खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देगी।








