

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : बीते सप्ताह कर्नाटक के शिमोगा शहर में वीर सावरकर और टीपू सुल्तान के फ्लेक्स बोर्ड लगाने को लेकर हिंसा भड़क उठी थी. हिंसा के चलते पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लाठीचार्ज करना पड़ा था.अब इस मुद्दे पर एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी का टीपू-सावरकर की तुलना करने वाला बयान आया है.

उन्होंने कहा, “’टीपू सुल्तान की अंगूठी एक लाख 45 हज़ार पाउंड में नीलाम हुई और उस अंगूठी पर क्या लिखा हुआ था… उस अंगूठी पर राम का नाम लिखा हुआ था. तो नीलामी करने वाली कंपनी ने लिखा कि ये ताज्जुब की बात है कि एक मुस्लिम बादशाह के पास इस तरह की अंगूठी है. तो इससे क्या मालूम हआ…ये मालूम हुआ कि टीपू हिंदुओं के ख़िलाफ़ नहीं था. वह अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ था. टीपू हर उस मज़हब के ख़िलाफ़ था, जो अंग्रेज़ों की ग़ुलामी स्वीकार करना चाहते थे.” ओवैसी ने अपने बयान में टीपू सुल्तान और वीर सावरकर की तुलना की है
ओवैसी ने आगे कहा, “इस वतन ए अज़ीज़ में कुछ ऐसे लोग हैं, जो टीपू सुल्तान से नफ़रत करते हैं और टीपू सुल्तान की कुर्बानी को मिटाना चाहते हैं. टीपू ने चार बार अंग्रेज़ों से जंग की और सावरकर ने चार मर्तबा अंग्रेज़ों से माफ़ी का ख़त लिखा. ये फ़र्क है टीपू और सावरकर के बीच.”








