

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : आप कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा द्वारा दायर मानहानि मामले में कोर्ट से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और योगेंद्र यादव को इस केस में बरी कर दिया है.

सुरेंद्र शर्मा को 2013 में आप ने पहले शाहदरा सीट से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया. फिर आपराधिक मामले और बार एसोसिएशन के चुनाव में धांधली की बात कहकर उनका टिकट काट दिया था. इसी के बाद सुरेंद्र कुमार शर्मा ने मानहानि इनपर मानहानी का केस किया था.








