

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : अजीब दास्तान परेशान छात्र ने की आत्महत्या , कुरुक्षेत्र के झांसा थाना क्षेत्र के गोरखा गांव में दो दिनों से लापता एक युवक का नहर से शव बरामद हुआ है. मृतक 23 साल का दीपक कनाडा का वीजा नहीं मिलने से मानसिक रूप से परेशान था और कथित रूप से उसने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली.

उसकी मौत के बस एक दिन बाद वीजा आया.लोग इसे एक अजीब संयोग कह रहे हैं कि जिस दिन दीपक लापता हुआ और उसने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी, उसी के अगले दिन उसका वीजा लग गया.
लेकिन अब वो नहीं था, ग्रामीणों का कहना है कि उसका किसी से कोई मनमुटाव नहीं था. विदेश जाने के लिए उसने लंबे समय से वीजा अप्लाई किया हुआ था और इसी वजह से वो मन मन मे परेशान रहता था l








