



Raipur chhattisgarh VISHESH स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) विभाग द्वारा कलवर खदान क्षेत्र के झीटकाटोला ग्राम पंचायत में 14 अक्टूबर 2025 को निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर संयंत्र के सीएसआर अंतर्गत संचालित मासिक स्वास्थ्य जांच श्रृंखला का एक हिस्सा था, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ कराना है।
शिविर में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ एनीमिया एवं सिकल सेल एनीमिया की विशेष जांच की गई। कुल 54 ग्रामीणों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। उपस्थित सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान की गईं।
कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) श्री शिवराजन, उप प्रबंधक (निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) श्री कमल वर्मा, श्री बुधेलाल तथा राजहरा माइंस की ओर से श्री प्रवीन राय उपस्थित रहे। चिकित्सा सेवाओं में माइंस हॉस्पिटल के डॉ. पांडेय तथा जिला चिकित्सालय कांकेर से आए नर्सिंग स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया।
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और सामुदायिक विकास की दिशा में नियमित रूप से जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता है। संयंत्र का यह सतत प्रयास स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
आरडीजे/केआरवी/पीजे









