











Raipur chhattisgarh VISHESH ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं और महिलाशक्ति को उत्कृष्ट मंच प्रदान करने हेतु ऑल इंडिया ब्राह्मण संगठन और सोशल संगवारी एक्टिविटी द्वारा राजधानी रायपुर के विमतारा ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभाग कर भारत की सनातन और धार्मिक परंपरा से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखकर मानो डाॅ. वर्णिका शर्मा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का मन गर्व से भर गया हो l
इस अवसर पर समाज की प्रतिभाओं और मातृशक्ति को सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कला, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के इस सुंदर संगम का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत ही आत्मीय और आनंदमय रहा।

बेहतर आयोजन हेतु संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सहृदय अभिनंदन किया डाॅ. वर्णिका शर्मा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने
कार्यक्रम में पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सच्चिदानंद शुक्ला जी, रायपुर के पूर्व महापौर श्री प्रमोद दुबे जी, ब्राह्मण संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती बबीता दुबे जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री शिवाकांत त्रिपाठी जी, समाज के जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं समाजजन उपस्थित रहे l








