



बलौदाबाजार जिले के जनपद कार्यालय में बुधवार को “मेनोपॉज़ जागरूकता कार्यशाला” आयोजित की गई, जिसमें 40 से 55 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएँ बड़ी संख्या में शामिल हुईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव और उपाध्यक्ष सुमन वर्मा उपस्थित रहीं।

Raipur chhattisgarh VISHESH कार्यशाला के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा यादव, डॉ. पूनम आडिल, डॉ. खुशबु बाजपेई और डॉ. प्रीतिबाला ने मेनोपॉज़ की अवस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने हड्डियों की कमजोरी, हार्मोनल परिवर्तन, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और वजन बढ़ने जैसी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता बताई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी ने बताया कि कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं ने विभिन्न प्रश्न रखे जिनका समाधान विशेषज्ञों ने किया।
कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य विभाग की जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि शर्मा ने किया।
आरडीजे








