

Raipur chhattisgarh VISHESH अदम्य साहस और वीरता के पर्याय CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG के जवानों को नक्सलवाद के विरुद्ध एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। गरियाबंद जिले में नक्सल मोर्चे पर हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं, जिसमें ₹1 करोड़ के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज को भी न्यूट्रलाइज किया गया है।

साथ ही नारायणपुर में जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष सहित 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है। यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि नक्सलियों की झूठी विचारधारा अब दम तोड़ रही है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि मार्च 2026 तक यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और माननीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में “नक्सलमुक्त भारत” का संकल्प साकार होकर रहेगा।
जय हिंद! जय छत्तीसगढ़!
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन








