

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को दावा किया कि सरकार केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद के ताबूत में एक साल में आखिरी कील ठोकेगी. मनोज सिन्हा ने यहां शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में एक कार्यक्रम में कहा, जहां उन्होंने 25 जिला विकास परिषद (डीडीसी), ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) भवनों का शिलान्यास किया और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में 1,000 अमृत सरोवरों का लोकार्पण किया.

उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘यह हमारा दायित्व है कि मातृभूमि की प्रत्येक इंच की रक्षा करें और यहां तक कि हम हर चीज का बलिदान करें.”उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग, पड़ोसी देश के इशारे पर जम्मू कश्मीर में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं. पड़ोसी देश जिसकी हालत खुद दयनीय है जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए कुछ अच्छा नहीं कर सकता.” उन्होंने कहा, ‘‘हमने कई बेकसूर लोगों की जान गंवाई है, अब इसे रूकना होगा.आतंकवाद और इसके परिवेश में आखिरी कील ठोकने का वक्त आ गया है.”








