

Raipur chhattisgarh VISHESH आज सम्पन्न हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) हृदय से स्वागत करता है। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी ने जिस दूरदर्शिता के साथ जीएसटी ढाँचे को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं, वह निश्चित ही विकसित भारत के संकल्प को मज़बूती प्रदान करेगा।
जीएसटी स्लैब को सीमित कर केवल 5% और 18% करना व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए राहतकारी है। इससे न केवल अनुपालन आसान होगा बल्कि देशभर में Ease of Doing Business को नया आयाम मिलेगा।
इस ऐतिहासिक निर्णय से उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी और छोटे व्यापारियों की बिक्री बढ़ेगी।

एमएसएमई रजिस्ट्रेशन को मात्र 3 दिनों में पूरा करने का निर्णय छोटे एवं नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करेगा। यह कदम स्वदेशी अभियान को सशक्त करेगा और स्थानीय उद्योगों व कारीगरों को आगे बढ़ने का अवसर देगा।
आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। ऐसे समय में जीएसटी ढाँचे में यह सुधार देश की अर्थव्यवस्था को और गतिशील बनाएगा तथा व्यापारियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप खड़ा करेगा।
हमारा मानना है कि यह निर्णय उपभोक्ता, व्यापारी और सरकार – तीनों के लिए “विन-विन” स्थिति लेकर आएगा। आने वाले वर्षों में यह पहल भारत को न सिर्फ आत्मनिर्भर बनाएगी बल्कि उसे विश्व गुरु की दिशा में अग्रसर भी करेगी।
अमर पारवानी
नेशनल वाइस चेयरमैन – CAIT
सदस्य – राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड
(भारत सरकार)








