

भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 में 19 से 23 अगस्त तक आयोजित “राजभाषा पखवाड़ा-2025” ने हिंदी के प्रचार-प्रसार और संवर्धन को नया उत्साह दिया। मुख्य महाप्रबंधक श्री त्रिभुवन बैठा ने दीप प्रज्वलित कर पखवाड़े का शुभारंभ किया।
इस दौरान नोट लेखन, रूपांतरण, निबंध लेखन, स्लोगन, कविता वाचन और तात्कालिक भाषण जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सुरक्षा, पर्यावरण, उत्पादन और सामाजिक विषयों पर आधारित ये प्रतियोगिताएं कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों के लिए आकर्षक रही। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, जबकि हिंदी से जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्नों पर मजेदार क्विज ने माहौल और रोमांचक बना दिया।
मुख्य महाप्रबंधक श्री त्रिभुवन बैठा और उप प्रबंधक (राजभाषा) श्री जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने हिंदी भाषा के महत्व और कार्यकुशलता में योगदान पर जोर दिया। पखवाड़े का सफल आयोजन महाप्रबंधक एवं हिंदी समन्वय अधिकारी श्री उमाशंकर परगनिहा और श्रीमती सीमा शर्मा के सहयोग से किया गया।
आरडीजे/एसके/केआरवी/पीजे









