




Raipur chhattisgarh VISHESH सरकार और जनता के बीच मजबूत संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से अंतर-मीडिया प्रचार समन्वय समिति (Inter Media Publicity Coordination Committee – IMPCC) की बैठक आज आकाशवाणी, रायपुर में सम्पन्न हुई। इस बैठक में विभिन्न सरकारी संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों और मीडिया संगठनों के प्रतिनिधियों ने आगामी प्रमुख योजनाओं के लिए प्रभावशाली संचार रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक की अध्यक्षता श्री वी. राजेश्वर, उप महानिदेशक (Deputy Director General – DDG), आकाशवाणी रायपुर ने की। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि सरकार की योजनाओं और पहलों की जानकारी अधिक प्रभावी और जनहितैषी तरीके से आम जनता तक पहुँचे, इसके लिए सभी विभागों और मीडिया इकाइयों को समन्वित और सार्थक प्रयास करने होंगे।
श्री राजेश्वर ने सभी भागीदार एजेंसियों से अर्थपूर्ण, सरल और जन-केंद्रित सामग्री तैयार करने का आह्वान किया ताकि जनता की भागीदारी और जागरूकता को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा, “प्रभावी संचार केवल सूचना प्रसारित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों से जुड़ने का माध्यम भी है, जो राष्ट्र के व्यापक हित में है।”
बैठक में आगामी तीन महीनों के लिए प्राथमिकता वाले अभियानों का सामूहिक रोडमैप तैयार किया गया, जिनमें ‘एक पेड़ माँ के नाम’ (Ek Ped Maa Ke Naam), विशेष स्वच्छता अभियान 5.0 (Special Swachhata Campaign 5.0), वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान (Financial Inclusion Saturation Campaign), सेवा सप्ताह (Seva Saptah), प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM Viksit Bharat Rojgar Yojana) और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employees’ State Insurance Corporation – ESIC) की स्प्री-2025 (SPREE-2025) पहल शामिल हैं।
बैठक में सक्रिय भागीदारी करने वाले संगठनों में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences – AIIMS), भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant – BSP), भारतीय प्रबंधन संस्थान (Indian Institute of Management – IIM), कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organisation – EPFO), कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employees’ State Insurance Corporation – ESIC), इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya – IGKV), राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन (National Statistical Organisation – NSO), नेहरू युवा केंद्र संगठन (Nehru Yuva Kendra Sangathan – NYKS), सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force – BSF), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research – ICAR), राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (National Cooperative Development Corporation – NCDC), रेल्वे (Raiway), आकाशवाणी (All India Radio – AIR), दूरदर्शन (Doordarshan), केंद्रीय संचार ब्यूरो (Central Bureau of Communication) और पत्र सूचना कार्यालय (Press Information Bureau – PIB) शामिल रहे।
बैठक में विंग कमांडर देब्रत धर, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के अधिकारी श्री प्रवीन कुमार सोनी, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के उप निदेशक श्री रत्नेश राजन्य, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) के सहायक निदेशक श्री वैभव कुमार, भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के महाप्रबंधक श्री अमूल्य प्रियदर्शी, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉ. लक्ष्मीकांत चौधरी, माई भारत (My Bharat) के उप निदेशक श्री अर्पित तिवारी, तथा दूरदर्शन के श्री प्रदीप कुमार पाठक, समाचार संपादक श्री सुदीप कुमार और आकाशवाणी समाचार संपादक श्री विकल्प शुक्ला ने अपने सुझाव और अनुभव साझा किए।
बैठक ने एक बार फिर अंतर-मीडिया प्रचार समन्वय समिति (IMPCC) की भूमिका को रेखांकित किया, जो सरकारी एजेंसियों और मीडिया इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय का मंच है, जिससे कल्याणकारी और विकासात्मक पहलों की जानकारी जनता तक एकीकृत और प्रभावी तरीके से पहुँचाई जा सके।
आरडीजे/एसके/केआरवी/पीजे









