




Raipur chhattisgarh VISHESH : बैलाडीला लौह अयस्क खान, बचेली कॉम्प्लेक्स द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य वन विभाग के सहयोग से सम्पन्न हुआ। “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के अन्तर्गत बैलाडीला लौह अयस्क खान, बचेली कॉम्प्लेक्स द्वारा 10000 पौधो का रोपण वन विभाग के सहयोग से किया जायेगा।

बैलाडीला लौह अयस्क खान, बचेली कॉम्प्लेक्स ने वृक्षारोपण स्थल का नाम मातृ वन रखा हैं। “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण करने हेतु सर्वप्रथम श्री टी. शिवा कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन), द्वारा नारियल का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तपश्चात श्री पी. रामय्यन, मुख्य महाप्रबंधक (कार्य) ने भी नारियल का पौधा लगाया तदोपरांत कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभागो के विभागाध्यक्ष जैसे श्री जी. घोराई, महाप्रबंधक (यांत्रिकी), श्री एच.के. गुनाबट, महाप्रबंधक (विद्युत), श्री एस.एम. जगदीश्वर, उप महाप्रबंधक (खनन), श्री के.पी. बन्सोड़, उप महाप्रबंधक (नागरिक), श्री सी.एस. रेड्डी, उप महाप्रबंधक (सामाग्री), श्री बी.वी. सत्यानारायणा, उप महाप्रबंधक (अनुबंध), श्री अनिरूद्ध कुमार, विभागाध्यक्ष (प्र.सु.एवं.पर्या.), श्री मनोज कुमार सेठठी, उप महाप्रबंधक (सी एण्ड आईटी), श्री संजय सरकार, उप महाप्रबंधक (यांत्रिकी), श्री अरविंद कुमार कुरील, उप महाप्रबंधक (खनन), श्री एम. मलीक कुरैशी, सहायक महाप्रबंधक (खनन), श्री अमीश चन्नावर, सहायक महाप्रबंधक (खनन), विभिन्न युनियन के पदाधिकारीगण श्री जागेश्वर प्रसाद, अध्यक्ष (एसकेएमएस), श्री चन्द्र कुमार मण्डावी, अध्यक्ष (एमएमडब्ल्यू) एवं श्री आशीष यादव, सचिव (एमएमडब्ल्यू), वन विभाग से श्री आशुतोष मण्डावा, वन परिक्षेत्र अधिकारी, बचेली, श्री भानु शंकर, उप वन परिक्षेत्र अधिकारी, श्री राजेश कर्मा, बीट अधिकारी एवं सरपंच पटेल पारा ने वृक्ष रोपित किये।









