

Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) की ओर से दिनांक 21.08.2025 को ट्यूलिप एरीना में ऊर्जा संरक्षण एवं सतत भवन संहिता (ECSBC) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया।
क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राजेश सिंह राणा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में निर्मित होने वाले व्यावसायिक भवनों को अनिवार्य रूप से ऊर्जा संरक्षण एवं सतत भवन संहिता (ECSBC) आधारित भवन निर्माण करने हेतु नियम व शर्तें लागू किया जाने तथा भवन निर्माणकर्ता इकाई, शासकीय हाउसिंग बोर्ड एवं निजी हाउसिंग सोसायटी हेतु ECBC, ईको निवास संहिता (ENS) एवं ऊर्जा दक्ष सामग्रियों के उपयोग पर विशेष बल देने की अपील की। साथ में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों हेतु ऊर्जा अंकेक्षण का प्रावधान विकसित कर ऊर्जा दक्ष तकनीक एवं सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिये जाने का कार्ययोजना पर विशेष जोर दिया।
श्री राणा द्वारा राज्य के भवन क्षेत्र में क्रेडा द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी देते हुए राज्य सरकार द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं सतत भवन संहिता के बारे में जानकारी साझा किया गया। इस दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य ऊर्जा संरक्षण एवं सतत भवन संहिता नियम अधिसूचित करने हेतु क्रेडा द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी साझा किया गया, आने वाले भविष्य में निर्माण होने वाले समस्त शासकीय भवनों को ऊर्जा संरक्षण एवं सतत भवन संहिता (ECSBC) अनुरूप निर्माण किये जाने हेतु क्रेडा द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (T&CP), तथा लोक निर्माण विभाग (CGPWD) के अभियंता एवं वास्तुविद (Architect) बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


प्रशिक्षण सत्र में क्रेडा की ओर से श्री कुशल तिवारी एवं प्रियंका पचौरी, परियोजना समन्वयक भी उपस्थित रहे और प्रतिभागियों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया।
—//–








