


Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कॉर्पोरेट कार्यालय, नवा रायपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उल्लास, गौरव और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार अरोरा ने ध्वजारोहण किया और सभी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा अमर शहीदों को नमन किया! कार्यक्रम मे महाप्रबंधक श्री अवास कुमार सतपथी, श्री विजय वसंत रायकवाड़, सहायक महाप्रबंधक श्री अमरजीत सिंह खानुजा सहित बैंक के सभी कर्मचारी, उनके परिवारजन और आमंत्रित अतिथिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों और बैंक कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुत किए गए, समारोह का समापन श्री मोहित सिंघल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।









